फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Neem Karoli Baba: कैंची धाम पहुंचे क्रिकेटर सुरेश रैना, बाबा का आशीर्वाद लिया; हनुमान चालीसा का पाठ किया

Tue, 05 Nov 2024 01:04 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

Cricketer Suresh Raina reached Kainchi Dham: भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना ने मंगलवार की सुबह कैंची धाम पहुंचकर बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन कर आर्शीवाद लिया। 
विज्ञापन
कैंची धाम पहुंचे क्रिकेटर सुरेश रैना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना ने मंगलवार की सुबह कैंची धाम पहुंचकर बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन कर आर्शीवाद लिया। रैना ने मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ पढ़ने के बाद बाबा का ध्यान भी लगाया।
विज्ञापन


मंदिर समिति के प्रबंधक प्रदीप साह भैय्यू ने सुरेश रैना का स्वागत किया। रैना ने मंदिर समिति के पदाधिकारियों से बाबा से जुड़ी जानकारी हासिल की। साथ ही कहा कि कैंची धाम में बाबा का आर्शीवाद लेकर उन्हें बेहद शुकून मिला। रैना ने कहा कि बाबा की प्रति आस्था ही उन्हें कैंची धाम खींच लाई। सुरेश रैना को मंदिर में देख श्रद्धालुओं और स्थानीय दुकानदारों ने उनके साथ सेल्फी और फोटो खींची। एक घंटे बाद सुरेश रैना वापस लौट गए। इस दौरान ग्राम प्रधान पंकज निगल्टिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें