फोटो - अग्निकांड से जलकर राख हुई गौशाला तथा अग्निकांड स्थल का निरीक्षण करते विधायक , तहसीलदार।
लालकुआं। सोमवार देर रात आए अंधड़ के दौरान बिंदुखत्ता के पटेल नगर में एक किसान की गोशाला में आग लगने से दो गायों की जलकर मौत हो गई। एक गाय गंभीर रूप से झुलस गई। पीड़ित किसान ने नुकसान का मुआवजा देने की गुहार लगाई है।
पटेलनगर बिंदुखत्ता निवासी केशर राम की गोशाला में सोमवार रात्रि लगभग एक बजे आग लग गई। अग्निकांड में बर्तन, अनाज और भूसा सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया। गोशाला में बंधी तीन गायों में से दो की जलकर मौत हो गई। मंगलवार दोपहर मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, तहसीलदार लालकुआं मनीषा बिष्ट और उपराजस्व निरीक्षक लक्ष्मी नारायण यादव ने पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।