फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन 5524 किशोरों ने लगवाई वैक्सीन

विज्ञापन
हल्द्वानी में देवलचौड़ स्थित सेंट लॉरेंस स्कूल में कारोना का टीका लगाए जाने के दौरान कतार में खड?
विज्ञापन
हल्द्वानी। जिले में 46 केंद्रों पर मंगलवार को 15 से 18 वर्ष की आयु वर्ग के 5524 किशोरों के वैक्सीन लगाई गई। वैक्सीन लगाने को लेकर किशोरों में काफी उत्साह था। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. भागीरथी जोशी ने बताया कि मंगलवार को किशोरों के अलावा पूर्व से संचालित अन्य टीकाकरण केंद्रों पर 18 वर्ष अधिक आयु के लोगों के वैक्सीन लगाई गई। उन्होंने बताया कि 18 वर्ष से अधिक आयु के 2643 लोगों के पहली डोज और 2580 लोगों के दूसरी डोज का टीका लगाया गया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अजय शर्मा ने बताया कि बुधवार को जिले में कुल 82 केंद्रों पर टीकाकरण किया जाएगा। इसमें से 48 केंद्र स्कूलों में बनाए गए हैं जबकि 34 अन्य केंद्र शामिल हैं।
विज्ञापन

हल्द्वानी में तीन केंद्रों पर किशोरों को लगे टीके
मंगलवार को जीआईसी और जीएचएस राजपुरा में टीका लगाने वालों की संख्या कम रही। इस कारण स्कूल के विद्यार्थियों के अलावा आधार कार्ड नंबर में उम्र जांचने के बाद आस-पास रहने वालों किशोरों को भी टीके लगाए गए। वहीं ललित आर्य इंटर कॉलेज में टीका लगाने वाली छात्राओं की भीड़ रही। यहां सौ से अधिक बालिकाओं को टीके लगाए गए।
मैं ललित आर्य महिला इंटर कॉलेज की 12 वीं की छात्रा हूं। कोविड का टीका लगाकर उत्साहित हूं। इससे डरने की आवश्यकता नहीं है।
-इंब्रोज।
कोरोना से बचाव के लिए टीका लगाना जरूरी है। टीका लगने से पूर्व थोड़ा डर लग रहा था। टीका लगने के बाद डर खत्म हो गया है। सभी बच्चों को टीके लगाने चाहिए।
राफिया।
कोविड टीके को लेकर मन में कोई डर नहीं था। कोरोना संक्रमण के बीच टीका लगाना आवश्यक है। संक्रमण से बचाव के लिए सभी लोग टीका लगाएं।
श्रवण दिवाकर
टीका लगाने से पहले डर लग रहा था। इससे पहले कभी इंजेक्शन नहीं लगाया। टीका लगाने के बाद हाथ में थोड़ा दर्द है, लेकिन कोविड से बचास के लिए टीका लगाना भी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अक्सा।
मैं कक्षा नौ की छात्रा हूं। इंजेक्शन से बहुत डर लगता है। टीका लगने से पहले थोड़ी घबराहट हो रही थी। टीका लगने बाद डर कम हुआ।
समीरा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें