फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: बकरी चराने गए चचेरे भाई-बहन जंगल से रास्ता भटक गए

Fri, 28 Mar 2025 02:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। नैनीताल से 19 किलोमीटर दूर घुग्गुखान गांव निवासी चचेरे भाई बहन बृहस्पतिवार को बकरी चराने गए जंगल गए थे। शाम तक घर नहीं लौटने पर ग्रामीणों में खलबली मच गई। इस बीच सूचना पर तहसील प्रशासन की टीम भी ग्रामीणों के साथ उनकी खोज में जुट गई। देर रात दूसरे गांव में दोनों सकुशल मिल गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार को घुग्गु खान निवासी नौ वर्षीय बालक और 13 वर्षीय किशोरी (चचेरे भाई बहन) दिन में बकरी चराने के लिए जंगल गए थे। देर शाम तक वह घर वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू कर दी। काफी देर तक जब दोनों का पता नहीं चला, तो 50 से अधिक ग्रामीण रात में दोनों को खोजने निकल गए। इसके बाद भी दोनों का कहीं पता नहीं चल पाया। इस पर लोगों ने पटवारी को सूचना दी। जिसके बाद टीम मौके के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन


गांव के प्रशासक मोहन अधिकारी ने बताया कि दोनों बच्चे जंगल में रास्ता भटक दूसरे गांव में पहुंच गए थे। बच्चों के मिलने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

तहसीलदार मनीषा मरकाना ने बताया कि सूचना के बाद तीन पटवारी समेत टीम को भेजा था। दोनाें बच्चे सकुशल दूसरे गांव में मिल गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें