फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओखलकांडा में पुलिस चौकी खोलने का प्रस्ताव भेजें : एसपी

Fri, 28 Mar 2025 02:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
पतलोट (नैनीताल)। एसपी अपराध एवं यातायात डॉ. जगदीश चंद्र ने बृहस्पतिवार को खनस्यूं थाने का निरीक्षण किया। एसपी ने थानाध्यक्ष विजय पाल को थाना स्थापित करने के लिए राजस्व विभाग से संपर्क कर भूमि चिह्नित करने और राजस्व ग्राम की सूची तैयार करने को कहा। साथ ही ओखलकांडा चौकी के लिए भूमि चिह्नित कर अन्य चौकी खोलने के लिए प्रस्ताव जिला मुख्यालय को भेजने को कहा। एसपी ने नशे के खिलाफ अभियान चलाते हुए लंबित विवेचनाओं को जल्द पूरा करने के लिए कहा। यातायात और कानून व्यवस्था बेहतर बनाए रखने को कहा। एसपी ने स्थानीय लोगों के साथ संवाद कर उनकी समस्याओं को हल किया। इस दौरान चौकी प्रभारी रमेश चंद्र पंत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें