नैनीताल। हाइकोर्ट नैनीताल के कांफ्रेंस हॉल में आज लगी राष्ट्रीय लोक अदालत में 201 वादों की सुनवाई हुई। इसके बाद 47 वादों का निस्तारण कर 3,44,33,200 रूपये का मुआवजा दिलाया गया। इन वादों में पारिवारिक, अपराधिक, एक्सीडेंट इंश्योरेंस, संपत्ति विवाद और वैवाहिक संबंधी वादों की सुनवाई हुई।
न्यायमूर्ति लोकपाल सिंह ने लोक अदालत का निरीक्षण किया। हाईकोर्ट के अधिवक्ताओं ने पारिवारिक, आपराधिक, एक्सीडेंट इंश्योरेंस, संपत्ति विवाद और वैवाहिक मसलों सहित अन्य वादों का निस्तारण किया। वादों का निस्तारण करने के लिए संबंधित विभागों से अधिकारी लोक अदालत में पहुंचे थे। इस मौके पर अधिवक्ता टीए खान, विनोद जोशी, बिपिन मोहन पिंगल, डीसीएस रावत, अंजलि भार्गव, हरिमोहन भाटिया, एमएस त्यागी, महानिबंधक हीरा सिंह बोनाल सहित अन्य समस्त निबंधक उपस्थित थे।