फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Onion Price: सस्ते प्याज के लिए मंडी में आज से लगेगा काउंटर, अध्यक्ष ने बताया समय

Wed, 01 Nov 2023 01:26 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

त्योहार से पहले प्याज के बढ़ते दाम ग्राहकों के आंसू निकाल (Uttarakhand Onion Price) रहे हैं। लहसुन और अदरक भी महंगा हो गया है। एक माह पूर्व 25 रुपये किलो बिक रहा प्याज इन दिनों खुदरा कीमत में 60 रुपये किलो तक बिक रहा है।
विज्ञापन
प्याज - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्योहारी सीजन आते ही सब्जियों के दाम बढ़ने (Uttarakhand Onion Price) लगे हैं। इन दिनों प्याज की बढ़तीं कीमत जायका बिगाड़ रही हैं। एक माह पूर्व 25 रुपये किलो बिक रहा प्याज इन दिनों खुदरा कीमत में 60 रुपये किलो तक बिक रहा है। 

विज्ञापन


पहाड़ समेत पूरे तराई भाबर में नासिक, राजस्थान, इंदौर आदि जगहों से प्याज आता है। स्थानीय स्तर पर भी प्याज होता है लेकिन वह सीमित क्षेत्र के लिए ही पर्याप्त नहीं हो पाता है। त्योहार से पहले प्याज के बढ़ते दाम ग्राहकों के आंसू निकाल रहे हैं। लहसुन और अदरक भी महंगा हो गया है। उत्तराखंड कृषि उत्पादन मंडी परिषद के अध्यक्ष अनिल कपूर, ‘डब्बू’ का कहना है कि एक नवंबर से मंडी हल्द्वानी में रियायती कीमतों पर लोगों को प्याज उपलब्ध कराने के लिए काउंटर खोलने के निर्देश दिए गए हैं। 

प्याज के दाम 

  • हल्द्वानी     60-70 रुपये प्रति किलो 
  • रुद्रपुर       60- 70 रुपये प्रति किलो
  • काशीपुर    70-75 रुपये प्रति किलो

विज्ञापन

सब्जी के रेट (प्रति क्विंटल)

  • प्याज    3000 से 4000
  • आलू     1000 से 2200
  • लौकी    1000
  • बीन       2500 से 3500
  • गोभी     1400
  • मटर      4000 से 5000
  • टमाटर   2000
  • कद्दू     1000
  • बैगन       800
  • अदरक    8000 से 9000


मंडी परिषद अध्यक्ष के निर्देश पर एक नवंबर से सुबह 10 बजे से नवीन मंडी परिसर में स्थित फर्म इंद्र श्याम एंड कंपनी सी-150 में प्याज का एक काउंटर शुरू किया जा रहा है। पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर रियायता दामों पर उपभोक्ता को एक किलो प्याज दिया जाएगा। -दिग्विजय सिंह देव, मंडी सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें