फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: स्ट्रीट लाइटें दुरुस्त नहीं होने पर सभासदों ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। नगर के कई वार्डों में बंद पड़ीं स्ट्रीट लाइटों को लेकर पालिका सभासदों ने नाराजगी व्यक्त की है। सभासदों ने समस्या का समाधान जल्द नहीं होने पर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

शहर में कुछ समय से पुरानी स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत नहीं होने के कारण वार्डों के रास्तों पर रात में अंधेरा रहता है। सभासदों ने अधिकारियों व कर्मचारियों को समस्या बताई लेकिन उसके बाद भी लाइटों को दुरुस्त नहीं किया जा सका है। सभासदों का आरोप है कि शहर का अधिकतर क्षेत्र जंगल के समीप है। ऐसे में स्ट्रीट लाइटें नहीं जलने से वन्य जीवों के हमले का डर बना रहता है। बुधवार को स्नोव्यू क्षेत्र के सभासद जितेंद्र पांडे ने ईओ को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह स्टोर में ताला लगाकर धरने पर बैठ जाएंगे। इस मामले में ईओ रोहिताश शर्मा का कहना है कि नई लाइटें खरीदने के लिए 1.92 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। पूर्व में राष्ट्रीय पथ प्रकाश योजना के तहत पालिका व भारत सरकार से अनुबंधित संस्था के साथ अनुबंध किया जाना था जिसमें पालिका के ही कुछ सभासदों ने विरोध जताने पर परियोजना आगे नहीं बढ़ पाई। बताया कि पुरानी लाइटों के दुरुस्त नहीं होने पर स्टोर प्रभारी से स्पष्टीकरण मांगा गया है। साथ ही निर्देशित किया गया है कि तीन दिनों के भीतर लाइटों को दुरुस्त किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें