हल्द्वानी। देहरादून से आया कोरोना का एक सैंपल पॉजिटिव पाया गया है। उत्तराखंड में कोरोना पॉजिटिव का यह मामला सामने आया है। रविवार को मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी की वायरोलाजी लैब में छह और सैंपल जांच के लिए आए हैं। इनकी रिपोर्ट सोमवार को आएगी।
शनिवार को वायरोलाजी लैब में देहरादून से जांच के लिए दो सैंपल आए थे। एक सैंपल हल्द्वानी से जांच के लिए भेजा गया था। राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीपी भैसोड़ा ने बताया कि तीनों सैंपल की वायरोलाजी लैब में जांच की गई।
जांच के दौरान देहरादून से आए दो सैंपल में एक पॉजिटिव आया है जबकि हल्द्वानी का सैंपल निगेटिव आया है। प्राचार्य ने बताया कि जांच रिपोर्ट शासन समेत उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। रिपोर्ट पुणे के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलाजी को भी भेजी गई है।