हल्द्वानी। जिले में करीब एक महीने बाद कोरोना के नए केसों में कमी आई है। रविवार को जिले में 28 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं, जबकि अल्मोड़ा पांच, बागेश्वर छह, चंपावत तीन, पिथौरागढ़ 33 और ऊधम सिंह नगर जिले में 16 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि वर्तमान में जनरल बीसी जोशी कोविड अस्पताल और एसटीएच में 16 कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने लोगों से कोविड गाइडलाइन का पालन कर टीकाकरण की भी अपील की है।
मरीजों की संख्या घटी
हल्द्वानी। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार कम हो रही है। इस माह की बात करें तो एक फरवरी को 210 कोरोना संक्रमित मरीज मिले थे, जबकि छह फरवरी को संख्या 28 पहुंच गई। हालांकि छह दिनों में आठ कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई थी।
तिथि मरीज
एक फरवरी- 210
दो- 130
तीन- 90
चार- 62
पांच- 52
छह- 28