फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनगर: दिवाली पर बाघ के आंगन में उल्लू की जान को खतरा, शिकार की आशंका को देखते हुए सीटीआर में होगा अलर्ट

Fri, 30 Oct 2026 11:31 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

दीपावली पर उल्लू शिकार की आशंका को देखते हुए कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में सतर्कता बढ़ाई गई है। वनकर्मियों का अवकाश सीमित किया जाएगा और विशेष निगरानी रखी जाएगी।

विज्ञापन
उल्लू। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

दीपावली के त्योहार को देखते हुए कॉर्बेट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) में वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ाई जाएगी। त्योहार के दौरान उल्लू के शिकार की आशंका को देखते हुए वन विभाग अलर्ट जारी करने की तैयारी तेज कर दी गई है। इसके अंतर्गत सभी वनकर्मियों को केवल जरूरी कार्य होने पर ही अवकाश मिल सकेगा। हर साल दीपावली के दौरान उल्लू के शिकार और अवैध गतिविधियों की आशंका बनी रहती है। इसे देखते हुए कॉर्बेट प्रशासन वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए विशेष निगरानी रखेगा।

विज्ञापन


जंगल और संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने के साथ ही संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने की व्यवस्था की जाएगी, ताकि वन्यजीवों के शिकार और तस्करी जैसी गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाई जा सके। पार्क वार्डन बिंदरपाल ने बताया कि कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में दीपावली के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखने के लिए तैयारियां की जा रही हैं। त्योहार के दौरान वन क्षेत्र में किसी भी तरह की अवैध गतिविधि न हो इसके लिए वनकर्मियों को सतर्क रहने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें