फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनगर: गर्जिया मंदिर के टीले के पास हाथी ने मचाया उत्पात, वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी

Fri, 30 Oct 2026 10:57 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

रामनगर के गर्जिया मंदिर के पास बृहस्पतिवार रात एक हाथी ने तोड़फोड़ का प्रयास किया, जिससे हड़कंप मच गया। पुजारियों ने वन विभाग को सूचना दी, जिसके बाद विभाग ने क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है।
विज्ञापन
गर्जिया मंदिर के टीले के पास हाथी ने मचाया उत्पात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामनगर के गर्जिया मंदिर क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात एक हाथी के अचानक पहुंचने से हड़कंप मच गया। हाथी काफी देर तक मंदिर के टीले के पास तोड़फोड़ करने का प्रयास करता रहा, जिससे मंदिर परिसर में हलचल बनी रही। घटना की सूचना मिलते ही मंदिर के पुजारियों ने वन विभाग को अवगत कराया, जिसके बाद विभाग ने क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है।

विज्ञापन

 

जानकारी के अनुसार, गर्जिया मंदिर क्षेत्र में हाथियों की आवाजाही पहले से बनी रहती है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार रात एक हाथी अचानक मंदिर के टीले के पास आ पहुंचा। प्रसाद विक्रेता जितेंद्र पांडे ने इस घटना का वीडियो बनाया और बताया कि हाथी काफी देर तक मंदिर के आसपास उत्पात मचाने और तोड़फोड़ का प्रयास करता रहा। हालांकि, हाथी कोई खास नुकसान नहीं पहुंचा सका।
 

वहीं, मंदिर के पुजारी शुभम पांडे ने वन विभाग को घटना की जानकारी देते हुए सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर में हाथियों की आवाजाही से श्रद्धालुओं और पुजारियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें