फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से खुलेगा कॉर्बेट का ढिकाला जोन

विज्ञापन
Corbett's zone will open from today
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। कार्बेट नेशनल पार्क का ढिकाला जोन शुक्रवार से देसी-विदेशी पर्यटकों के भ्रमण के लिए खुल जाएगा। इसके लिए कॉर्बेट प्रशासन की ओर तैयारियां की गई हैं। साथ ही हमलावर बाघ को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। उस क्षेत्र में पर्यटकों की सुरक्षा को वन कर्मी मुस्तैद रहेंगे।
विज्ञापन

मानसून सत्र को देखते हुए कार्बेट पार्क का ढिकाला जोन हर वर्ष बरसात के मौसम में 15 जून को बंद कर दिया जाता है। इसके साथ ही बिजरानी, दुर्गादेवी, ढेला, झिरना में भी रात में ठहरने की व्यवस्था पर रोक लगा दी जाती है, जबकि ढेला और झिरना जोन डे-विजिट के लिए पूरे साल खुले रहते हैं। प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी 15 नवंबर को ढिकाला जोन रात्रि विश्राम के लिए खोला जाएगा।
सीटीआर निदेशक राहुल ने बताया कि उन्होंने बताया कि पर्यटक अधिकतम तीन दिनों तक ही पार्क में रात्रि विश्राम कर सकते हैं। पहले दिन ढिकाला में दो कैंटर सुबह की पाली में तो दो शाम की पाली में पर्यटकों को लेकर ढिकाला जाएंगे। पर्यटकों की सुरक्षा बेहतर की गई है। पहले दिन कॉर्बेट में पांच सौ से अधिक पर्यटक रात्रि विश्राम का आनंद लेंगे। बताया कि ढिकाला गेस्ट हाउस के आसपास बार-बार दिखाई दे रहे बाघ को पकड़ने के प्रयास जारी हैं। अगस्त में बाघ ने एक बीट वॉचर को मार डाला था। तब से ढिकाला में कर्मचारियों को अलर्ट रहने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें