फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्बेट पार्क: डे विजिट के लिए 105 ने कराई बुकिंग

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। पर्यटक अब जंगल सफारी करने का लुत्फ उठाना चाहते हैं। तभी तो पहले रात्रि विश्राम और अब डे विजिट की 14 दिसंबर तक की सभी बुकिंग फुल हो गई है। कॉर्बेट ने एक माह के लिए बुकिंग खोली तो दो दिन में डे विजिट की 105 बुकिंग हो गईं।
विज्ञापन

ईको टूरिज्म के रेंजर राजेंद्र सिंह चकरायत ने बताया कि कॉर्बेट पार्क में जंगल सफारी का क्रेज पर्यटकों में लगातार बढ़ता जा रहा है। कॉर्बेट ने 15 दिसंबर से 14 जनवरी तक डे विजिट के लिए बुकिंग खोली। बुकिंग शनिवार को खोली गई थी और दो दिन में 105 लोगों ने बुकिंग कराई। इससे पहले 15 अक्तूबर से 14 दिसंबर तक बुकिंग खोली गई थी, जो फुल हो चुकी है।
कॉर्बेट में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। वर्तमान में ढेला और झिरना जोन में ही सफारी हो रही है। शनिवार और रविवार को पर्यटकों की अच्छी संख्या देख पर्यटन कारोबारियों के चेहरे खिल है। 15 अक्तूबर से बिजरानी जोन खुल रहा है और बिजरानी में पर्यटक रात्रि विश्राम भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें