फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरफोर्स बना कार्बेट कप का चैंपियन

Sat, 06 Feb 2016 01:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
कार्बेट क्लब द्वारा आयोजित दसवीं टी-20 कार्बेट कप इंडियन एयरफोर्स नई दिल्ली ने जीत ली। फाइनल मुकाबले में उन्होंने हरियाणा इलेवन को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी।
विज्ञापन


इससे पहले मैच का शुभारंभ आस्थान ग्रुप के एमडी राजीव अग्रवाल ने किया। प्रतियोगिता की विजेता टीम को क्लब द्वारा ट्राफी के साथ 51000 रुपये, उपविजेता टीम को ट्राफी के साथ 31000 रुपये की नगद धनराशि सौंपी गई।

एमपी इंटर कालेज के खेल मैदान में पहले बल्लेबाजी करते हुए हरियाणा की टीम मात्र 72 रनों पर सिमट गई। हरियाणा की ओर से केवल कप्तान सूरज कुंडू ने 25 रन का योगदान दिया। एयरफोर्स की ओर से शादाब नजर ने सर्वाधिक पांच विकेट लिए।
विज्ञापन


73 रन के लक्ष्य को आठवें ओवर में ही इंडियन एयरफोर्स ने बिना विकेट गंवाए प्राप्त कर लिया। एयरफोर्स की ओर से देवेंद्र लौचब ने शानदार 55 रन बनाए। प्रतियोगिता के निर्णायक गोपाल कांडपाल, आनंद सिंह मेहरा, स्कोरर मोहम्मद मोबीन, उद्घोषक कमर अब्बास, विजेंद्र पाल रहे।

पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री औद्योगिक सलाहकार समिति उपाध्यक्ष रणजीत सिंह रावत ने विजेता तथा उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार बांटे। इस दौरान विशिष्ठ अतिथि विवेक भाटी, विमला गुड़िया, अरूण गुप्ता, नीरज अग्रवाल, दिनेश जयसवाल, महेश शर्मा, प्रे

म जैन, मोहम्मद अकरम आदि ने पुरस्कार वितरण में सहयोग दिया। इस दौरान अतुल मेहरोत्रा, अंकित गोयल, मीना पांथरी, अमित गोयल, भाष्कर मासीवाल, अरविंदर चौधरी, नवीन जोशी, मोहम्मद इसरार अंसारी, दीपक शर्मा, मोहन बिष्ट, इमरान हुसैन, शाह फैसल समेत कार्बेट क्लब के पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन बलविंदर सिंह संटू ने किया।

कार्बेट कप टूर्नामेंट में श्रमजीवी पत्रकार यूनियन द्वारा दी गई पांच फुट की ट्राफी आकर्षण का केंद्र रही। फाइनल मैच में हजारों लोग मौजूद रहे। वहीं ट्राफी पर जिसकी नजर गयी वह तारीफ करने ने नहीं चुका। यह ट्राफी देने में श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के अध्यक्ष जितेंद्र पपनै सहित कई पदाधिकारियों का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें