फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्बेट में स्वरोजगार पर रोक से फूटा गुस्सा

Wed, 13 May 2015 01:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,रामनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
एक ओर प्रदेश सरकार राज्य में पर्यटन से जुड़कर स्वरोजगार की बात कर रही है, वहीं रामनगर के कार्बेट नेशनल पार्क में साहसिक खेलों से जुड़े युवाओं के रोजगार पर जिला प्रशासन ने रोक लगा दी है। इससे गुस्साए युवाओं ने तहसील मुख्यालय में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। बाद में सीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपकर न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन


रामनगर में करीब सौ से ज्यादा युवा सैलानियों के लिए रॉक क्लाइंबिंग, रिवर क्रॉसिंग, नेचर वॉक जैसी गतिविधियां करके रोजी-रोटी कमा रहे हैं। यह लोग आपदा के समय प्रशासन और जनता का सहयोग करने के अलावा जंगलों की सुरक्षा भी करते हैं, लेकिन जिला प्रशासन ने पिछले 15 सालों से चल रही साहसिक खेल गतिविधियों को एकाएक रोक दिया है। इस समय कार्बेट पार्क में पर्यटन का पीक सीजन चल रहा है और प्रशासन की इस कार्रवाई से इन युवाओं के सामने रोजगार का संकट पैदा हो गया है।

आदेश से प्रभावित युवाओं का कहना है कि यदि आदेश वापस नहीं लिया गया तो अपने रोजगार को बचाने के लिए परिवार समेत भूख हड़ताल पर बैठेंगे। हिम एडवेंचर सोसाइटी के अध्यक्ष देवेंद्र कुमार ने बताया कि इस मुद्दे पर आगे की रणनीति बनाने को पंचवटी पार्क कोसी बैराज में बुधवार को बैठक की जाएगी।
विज्ञापन


तहसील मुख्यालय में प्रदर्शन के दौरान गौरव खुल्वे, अनुपम महेश्वरी, विजय जोशी, निशांत शर्मा, अहमद अली, आनंद मेहता, अमित छिम्वाल, गौरव पांडे, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष गणेश रावत, बीजेपी के ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राकेश नैनवाल, इकबाल हुसैन, संजय सैनी, दीप मेलकानी, छात्र संघ सचिव मनोज भंडारी, अर्जुन, तरुण जोशी, गौरव चद्रवंशी, यूथ कांग्रेस उपाध्यक्ष अभिमन्यु डंगवाल, हेम जोशी आदि थे।

परमिशन नहीं होने से किया बंद : एसडीएम
15 सालों से चल रहे एडवेंचर स्पोर्ट्स अचानक बंद कराना किसी के गले नहीं उतर रहा है। वह भी पीक सीजन में। जहां सरकार पर्यटन रोजगारों को बढ़ावा देने की बात कर रही है, वहीं रामनगर में स्वरोजगार करने वालों पर अचानक यह रोक लगाना सरकार की घोषणाओं की पोल खोल रही है। इस संबंध में एसडीएम एसएस जंगपांगी ने बताया कि साहसिक खेल गतिविधियों के दौरान किसी भी पर्यटक के साथ अनहोनी हो सकती है, जो दिक्कत पैदा कर सकती है। वहीं साहसिक खेल गतिविधियां कराने वाले लोगों के पास पीडब्ल्यूडी और फॉरेस्ट की भी परमिशन नहीं है। लिहाजा निर्देश आते ही पाबंदी लगा दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें