फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: महिला समूहों के लिए लक्ष्मी लेकर आया सहकारिता महोत्सव

विज्ञापन
हल्द्वानी एमबी इंटर कॉलेज के मैदान में लगे सहकारिता मेले में  सांस्कृतिक   कार्यक्रम प्रस्तुत क - फोटो : हल्द्वानी एमबी इंटर कॉलेज मैदान में लगे सहकारिता मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार। अमर उजाला
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

हल्द्वानी। एमबी इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित सहकारिता महोत्सव नैनीताल और इसके आसपास के क्षेत्रों में काम कर रही महिला समूहों के लिए लक्ष्मी लेकर आया है। इन समूहों के स्टालों में कपड़ों से लेकर दालों तक की खूब बिक्री हो रही है।
विज्ञापन

हल्द्वानी के लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष बरखा शर्मा के स्टाल में आर्टिफिशियल ज्वेलरी, अलग-अलग तरह का आटा, आचार और दालें उपलब्ध हैं। कोटाबाग के शक्ति स्वयं सहायता समूह की अध्यक्षा सरोज गोस्वामी आचार, बड़ियां आदि बेच रही हैं। तल्ली बमौरी हल्द्वानी के अर्जिता स्वयं सहायता समूह की संध्या कटियार ग्राहकों को ऊनी कपड़े, बैग आदि उपलब्ध करा रही हैं। इन सभी महिलाओं का कहना है कि महोत्सव में उनके स्टालों से अच्छी बिक्री हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें