फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: सेना के जवानों को उन्हीं के सेंटर पर पढ़ाई की सुविधा देगा यूओयू

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हल्द्वानी। दिसंबर का महीना यूओयू के लिए उपलब्धियों भरा होने वाला है। आईआईटी रुड़की के बाद अब दूरस्थ शिक्षा से कुमाऊं रेजिमेंट रानीखेत भी जुड़ जाएगा। यही नहीं नरेंद्र नगर राजकीय महाविद्यालय और आईआईटी मुंबई को भी यूओयू अपने साथ जोड़ने जा रहा है ताकि जवानों से लेकर इंजीनियरिंग कर रहे युवा सभी अपनी नौकरी और पढ़ाई के साथ यूओयू की शिक्षा से जुड़ सकें और भविष्य में उनके लिए रोजगार के अच्छे रास्ते भी खुलें।
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय ने हाल में आईआईटी रुड़की के साथ तकनीकी शिक्षा, पर्यटन उद्योग और शिक्षा समेत अन्य विशेषज्ञता से जुड़े पाठ्यक्रमों पर करार किया था। इसी क्रम में दिसंबर पहले सप्ताह में यूओयू नरेंद्र नगर राजकीय महाविद्यालय से और 11 दिसंबर को कुमाऊं रेजिमेंट रानीखेत के साथ एमओयू करने जा रहा है। कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी का मानना है कि पहाड़ के जवान देश सेवा में छोटी उम्र में चले जाते हैं और उनकी शिक्षा भी पूरी नहीं हो पाती है। जल्द रिटायर होने के बाद उनके पास काम के लिए बहुत ज्यादा संभावनाएं नहीं रहती। यूओयू उनके सेंटर में ही स्नातक, परास्नातक, डिप्लोमा और प्रमाणपत्र कोर्स की सुविधा देने जा रहा है। मुंबई आईआईटी में यूओयू पहले से ट्यूटोरियल क्लासेस चला रहा है। अब उत्तराखंड की तकनीकी से हुए कोर्स को लेकर करार होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
मुंबई आईआईटी से भी करार के बाद हरिद्वार, उत्तरकाशी और बागेश्वर आदि जिलों को भी चिह्नित किया गया है। भविष्य में यहां भी संभावनाएं तलाशेंगे। - प्रो. नवीन चंद्र लोहनी, कुलपति उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें