फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोआपरेटिव भवन का लोकार्पण

Thu, 16 Jun 2016 01:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
विज्ञापन
कोआपरेटिव भवन का लोकार्पण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हल्द्वानी। सहकारी बैंक सदैव से किसानों हितों के लिए तत्पर रहे हैं। गन्ना किसानों के लंबित देयकों के भुगतान, लघु, सीमांत किसानों को ऋण आदि की सुविधाएं देने में सहकारी बैंकों ने ठोस पहल की है। सहकारिता मंत्री यशपाल आर्य और राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह नेगी ने बुधवार को नैनीताल जिला सहकारी बैंक की मुख्य शाखा के आधुनिकतम भवन, बैंक परिसर में स्थापित राष्ट्रपिता स्व. महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लालबहादुर शास्त्री और सहकारी बैंक के प्रशासक एवं पूर्व विधायक स्व. शिवनारायण सिंह नेगी की प्रतिमाओं का अनावरण किया।
विज्ञापन


समीक्षा बैठक में संबोधित करते हुए आर्य ने कहा कि सहकारी बैंक किसानों के विश्वास का प्रतीक है। आरबीआई के मानकों के अनुसार सहकारी बैंकों को सीबीएस सुविधा से जोड़ा गया है। बैंक की सभी शाखाओं में आनलाइन लेनदेन हो रहा है, राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष संजीव आर्य ने कहा कि जनजन को सहकारिता से जोड़ने एवं ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहे फल, सब्जी उत्पादन के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में तैयार किए जा रहे उत्पादों को सही बिक्री व्यवस्था देने के साथ ही प्रचार-प्रसार के उददेश्य से प्रदेश में सहकारी मेलों का आयोजन किया जा रहा है। 19 जून को गरूडाबाज अल्मोड़ा में राज्य स्तरीय सहकारी मेला एवं प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। इस दौरान महिपाल सिंह डंगवाल, रमेश चंद्र, धनी देवी, रघुनाथ सिंह, संजय वर्मा, दिनेश चंद्र लोहनी, अध्यक्ष दुग्ध संघ संजय किरौला, हरेंद्र बोरा आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें