फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुक की बेटी अंजली का कमाल

Thu, 26 May 2016 12:01 AM IST
भूपेंद्र मोहन रौतेला, नैनीताल।
विज्ञापन
अंजलि मठपाल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
‘माता-पिता गरीब हैं तो क्या हुआ। छोटी सी नौकरी और इतनी महंगाई के दौर में हम तीन बहनों को अच्छी शिक्षा दे रहे हैं। पारिवारिक परिस्थितियों के चलते माता-पिता तो ज्यादा पढ़ नहीं पाए, लेकिन हम उच्च शिक्षा हासिल कर उनके अधूरे सपनों को जरूर पूरा करेंगे। मैं डाक्टर बनकर देश की सेवा करना चाहती हूं। इसके अलावा बहनों की पढ़ाई में भी मदद करूंगी।’यह कहना है कि कुक की बेटी अंजली मठपाल का। 
विज्ञापन


नैनीताल के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय शहीद सैनिक स्मारक विद्यापीठ (निशांत) की छात्रा अंजली मठपाल ने हाईस्कूल की मेरिट में 500 में से 468 अंक (93.6 फीसदी) हासिल कर 16वां स्थान हासिल किया है। 2005 में हाईस्कूल बने इस स्कूल में अंजली पहली छात्रा है, जिसने मेरिट मेें जगह बनाई है। मूल रूप से नैनीताल के पास गेठिया गांव निवासी अंजली के पिता गोविंद सिंह मठपाल नैनीताल में बिड़ला चुंगी के पास पाइन गार्डन में केयर टेकर और कुक का काम करते हैं। जबकि दीपा मठपाल गृहणी हैं।

अंजली की छोटी बहन मीनू मठपाल कक्षा नौ और भावना मठपाल कक्षा पांच में पढ़ती है। अंजली अपनी मां दीपा मठपाल को प्रेरणास्रोत मानती हैं। विद्यालय के अलावा अंजली सुबह और शाम रोजाना दो-दो घंटे पढ़ती है। अंजली को अफसोस है कि उसके सामाजिक विज्ञान में सबसे कम 85 नंबर आए। जबकि अन्य विषय में 90 से अधिक अंक हैं। प्रधानाचार्य तारा बोरा ने बताया कि अंजली ने अन्य बच्चों के लिए राह खोल दी है। विद्यालय के प्रबंधक राजीव शर्मा व संरक्षक ज्योति प्रकाश ने भी खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें