फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भवन निर्माण में पालिका के दो कर्मचारियों में विवाद, दोनों पक्षों के लोग लाठी डंडे लेकर आमने-सामने आ गए

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
विज्ञापन
नैनीताल। भवन की छत उठाने को लेकर दो पक्षों में विवाद के बाद जमकर हंगामा हुआ। बात बढ़ी तो दोनों पक्षों के लोग लाठी डंडे लेकर आमने-सामने आ गए। पुलिस ने किसी तरह दोनों पक्षों को शांत कराकर काम रुकवा दिया।
विज्ञापन

तल्लीताल के मोटर गैराज क्षेत्र में पालिका आवास में पालिका के दो कर्मी रहते हैं। मंगलवार को प्रथम तल पर रहने वाले कर्मचारी ने मकान की छत उठाना शुरू किया तो दोमंजिले में रहने वाले कर्मचारी ने इसका विरोध शुरू कर दिया। इसे लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। इस बीच मौके पर लोगों की भीड़ भी जुट गई। दोनों पक्ष अपनी बात पर अड़े रहे तो हंगामा हो गया। देखते-देखते दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ लाठी डंडे निकाल लिए।
सूचना पर तल्लीताल पुलिस पहुंची और किसी तरह दोनों पक्षों को शांत किया। एसओ विजय मेहता ने बताया कि फिलहाल मौके पर काम रुकवा दिया है और दोनों पक्षों को बुधवार को थाने में बुलाया है। बताया कि मामला पालिका से जुड़ा है, इसमें पालिका प्रशासन ही कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें