फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: कांट्रैक्ट किलर गुरप्रीत सिंह नौ साल बाद ऊंटपड़ाव से गिरफ्तार

Sat, 19 Jul 2025 01:56 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। रुद्रपुर में 2016 में हुए चर्चित छोटे प्रधान हत्याकांड का कांट्रैक्ट किलर मेरठ निवासी गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी को पुलिस ने नौ साल बाद ऊंटपड़ाव से गिरफ्तार कर लिया है। उसने 2017 में पीरूमदारा क्षेत्र के हल्दुआ में चेकिंग कर रही पुलिस टीम पर फायरिंग की थी। उस पर 10 हजार रुपये का इनाम था।
विज्ञापन

शुक्रवार को रामनगर कोतवाली में कोतवाल अरुण कुमार सैनी और एसटीएफ के निरीक्षक एमपी सिंह ने बताया कि मेरठ के मनतारापुर गांव, थाना हस्तिनापुर निवासी गुरप्रीत सिंह ने वर्ष 2016 में रुद्रपुर में छोटे प्रधान हत्याकांड, वर्ष 2017 में रामनगर में हल्दुआ के समीप चेकिंग कर रहे तत्कालीन चौकी प्रभारी सुनील राठी और उनकी टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की थी।
कोर्ट से भगोड़ा घोषित होने पर वह विदेश भाग गया था। सूचना मिली थी कि वह रामनगर के ऊंटपड़ाव क्षेत्र में किसी से मिलने आया है। एसटीएफ ने रामनगर पुलिस को साथ लेकर नाकेबंदी करते हुए ऊंटपड़ाव के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया। उसकी गिरफ्तारी की सूचना राज्य और पंजाब के विभिन्न थानों को भी दे दी गई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें