जज फार्म में शनिवार देर शाम सी और ई ब्लाक के कई घरों में गंदे पानी की आपूर्ति हुई। बताया कि ट्यूबवेल से रोजाना क्षेत्र में सुबह-शाम पानी की सप्लाई होती है। एकाएक साबुन की तरह झाग वाला पानी आने से लोगों ने वीडियो भी बना लिया।
जल संस्थान के अधिकारियों ने लाइन में गंदे पानी के रिसाव की आशंका जताई है। पिछले दिनों ज्योलिकोट में दूषित पानी पीने से लोग बीमार हो गए। लोगों को जान तक गंवानी पड़ी थी। इसके बाद से पेयजल के स्रोतों पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
पानी की सैंपलिंग कराई जाएगी, दूषित पानी कैसे आ रहा है इसके लिए मौके पर जाकर लाइन चेक कराई जाएगी।
-आरएस लोशाली, अधिशासी अभियंता जल संस्थान