फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: दो दिन में दूसरे पूर्व सैनिक की मौत से क्षेत्र में मातम

Sat, 18 Jul 2026 01:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
लालकुआं/हल्दूचौड़। रामपुर रोड पर हुए हादसे में कुमाऊं रेजीमेंट के सेवानिवृत्त पूर्व सैनिक शमशेर सिंह रौतेला की मौके पर ही मौत हो गई। मूल रूप से बागेश्वर के गुरना गांव निवासी शमशेर सिंह सेना से रिटायरमेंट के बाद लालकुआं के गंगापुर हल्दूचौड़ में रह रहे थे। हादसे से हंसते-खेलते परिवार की खुशियां उजड़ गई हैं और गंगापुर क्षेत्र में शोक की लहर है। क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन पूर्व सैनिक की मौत से मातम है।
विज्ञापन

मूल रूप से बागेश्वर जिले के गुरना गांव निवासी शमशेर सिंह रौतेला ने सेना से सेवानिवृत्ति के बाद लालकुआं क्षेत्र के गंगापुर हल्दूचौड़ में अपना आशियाना बनाया था। उनका सपना था कि बेटी अंजली को अच्छी शिक्षा देकर आत्मनिर्भर बनाएं और बेटे आयुष को बेहतर भविष्य दें। पिता की मौत की खबर मिलते ही दोनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें