फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: हल्द्वानी मंडी में 630 मैट्रिक टन कोल्ड स्टोरेज निर्माण भूमि अभाव से रुका

Fri, 28 Aug 2026 01:58 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। फल-सब्जी मंडी परिसर में कोल्ड स्टोरेज का निर्माण भूमि की कमी के कारण रुक गया है। 630 मीट्रिक टन क्षमता का यह कोल्ड स्टोरेज नाबार्ड परियोजना के तहत बनना था।
विज्ञापन



जनवरी 2026 में कृषि निदेशक के निर्देश पर कोल्ड स्टोरेज का प्रस्ताव मंडी समिति के उप महाप्रबंधक तकनीकी निर्माण खंड देहरादून को भेजा गया था। कोल्ड स्टोरेज 1035 वर्ग मीटर क्षेत्र में बनाया जाना था, लेकिन क्षमता के अनुसार परिसर में पर्याप्त भूमि उपलब्ध नहीं है। व्यापारियों के पुराने गोदाम और दुकानों को तोड़कर निर्माण पर भी विचार किया गया। हालांकि मंडी समिति ने अगस्त में निदेशालय को पत्र भेजकर इस विकल्प को सही नहीं बताया। संवाद




स्थानीय कृषि उत्पादन को नुकसान
हल्द्वानी मंडी परिसर पर्वतीय, भाबर और तराई क्षेत्रों की कृषि उपज के संग्रहण का केंद्र है। यहां सेब, आड़ू, नाशपाती, लीची, अनार सहित अन्य फलों की आवक होती है। कोल्ड स्टोरेज के अभाव में कृषि उत्पादन प्रभावित होता है। व्यापारियों के अनुसार कोल्ड स्टोरेज की अधिक जरूरत हिमाचल प्रदेश और कश्मीर के सेब और अन्य फलों के लिए होती है। स्थानीय स्तर के फलों की गुणवत्ता सही होने से उत्पाद जल्दी खराब हो जाता है।
विज्ञापन



मंडी परिसर में भूमि की कमी के चलते कोल्ड स्टोरेज निर्माण प्रक्रिया रुकी है। इस संबंध में निदेशालय स्तर पत्राचार किया गया है। -दिग्विजय सिंह देव, मंडी सचिव
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें