रामनगर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को रानीखेत सड़क पर नाले में पाइप डालकर गैस चूल्हा जलाकर अनोखा प्रदर्शन किया। उन्होंने गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों और किल्लत के खिलाफ भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।
पूर्व विधायक रणजीत रावत के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने सरकार के वादों और प्रधानमंत्री के गैस चूल्हा जलाने के फार्मूले को हवा हवाई बताया। रणजीत रावत ने आरोप लगाया कि अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप के इशारों पर देश के सम्मान से खिलवाड़ किया जा रहा है और केंद्र सरकार की कमजोरी के कारण देश की नीतियों में उनका हस्तक्षेप बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि देश के लोग महंगा तेल और गैस खरीदने को मजबूर हैं। इस मौके पर भुवन शर्मा, देशबंधु रावत, ओम प्रकाश, अनिल अग्रवाल खुलासा, भुवन पांडेय, ललिता उपाध्याय, ऊषा जोशी, पुष्पा देवी, बीना रावत, अनीता बिष्ट, सतेश्वरी रावत, ममता आर्य, एड दीप्ति भारद्वाज आदि मौजूद थे।