फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़, कारोबारियों के चेहरे खिले

Sun, 23 Aug 2026 12:56 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। शहर में शनिवार को पर्यटकों की भारी आमद दर्ज की गई। सप्ताहांत के कारण दिल्ली, यूपी और हरियाणा समेत आस-पास के राज्यों से बड़ी संख्या में सैलानी यहां पहुंचे। इससे कुछ समय से सुस्त पड़े पर्यटन कारोबार को बड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह से ही नैनीताल के प्रवेश मार्गों पर वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। मॉल रोड, नैनी झील, तल्लीताल और मल्लीताल जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की भारी चहल-पहल रही। सैलानियों ने नैनीझील में नौकाविहार किया। इसके अलावा केव गार्डन, टिफिन टॉप और स्नो व्यू आदि स्थलों पर भी भीड़ देखी गई। पर्यटकों की इस आमद से स्थानीय होटल व्यवसायियों, रेस्तरां मालिकों, नाव चालकों और टैक्सी ऑपरेटरों के चेहरे खिल उठे हैं। होटल एसोसिएशन अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट ने कहा होटलों में बुकिंग दर में काफी सुधार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें