फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस के नगमे सुनाएंगी नगमा

Thu, 02 Feb 2017 01:30 AM IST
कैलाश्ा पाठक
विज्ञापन
congress logo
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव में अब बालीवुड का भी तड़का लगेगा। भाजपा प्रत्याशी को जहां हेमा मालिनी पसंद आ रही है तो कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी को नगमा लुभा रही हैं। कालाढूंगी में नगमा कांग्र्र्र्रेस के नगमे सुना सकती हैं। वहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की जनसभा हल्द्वानी में हो सकती है।
विज्ञापन



चुनाव में अब स्टार वार की तैयारी है। कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की सूची पहले जारी कर दी थी। कांग्रेस प्रत्याशियों से पूछा गया है कि अपने क्षेत्र में किस स्टार प्रचारक को बुलाना चाहते हैं। हल्द्वानी से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. इंदिरा हृदयेश ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की मांग की है।

गांधी का स्वास्थ्य अगर ठीक रहता है तो कुमाऊं-गढ़वाल में उनकी जनसभा हो सकती है। कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी कुमाऊं-गढ़वाल की ओर रुख कर सकते हैं। दूसरी ओर उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एवं सिने स्टार राजबब्बर कालाढूंगी एवं हल्द्वानी में रोड शो कर सकते हैं।
विज्ञापन


कालाढूंगी में कांग्रेस प्रत्याशी जोशी के प्रचार को ज्योतिरादित्य सिंधिया आ सकते हैं। सूत्रों की मानें तो क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू चकलुवा में कांग्रेस के लिए बल्लेबाजी कर सकते हैं। चकलुवा में सिद्धू के साथ युवाओं का दस-दस ओवर का मैच कराया जा सकता है।

नगमा का रोड शो कालाढूंगी एवं हल्द्वानी में भी होने की संभावना है। पंजाब एवं गोवा चुनाव में नेताओं के फंसे होने के कारण अभी किसी का कार्यक्रम फाइनल नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें