फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनी ट्रैप में फंसने से बचे कांगेस नेता

विज्ञापन
हल्द्वानी पुलिस बहुउद्देशीय भवन में एसपी सिटी डॉक्टर जगदीश चंद्र से को हनी ट्रैपिंग में ब्लैक म? - फोटो : HALDWANI
विज्ञापन
हल्द्वानी। एक अंजान युवती ने यूथ कांग्रेस नेता हरीश रावत को वीडियो कॉल कर सोशल मीडिया के माध्यम से सामाजिक छवि खराब करने की धमकी दी। धमकी दी कि बदनामी से बचने के लिए 50 हजार रुपये देने होंगे। कांग्रेस नेता ने इस मामले में एसपी सिटी से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

यूथ कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता हरीश रावत ने एसपी सिटी डॉ. जगदीश चंद्र से बृहस्पतिवार को मुलाकात की। उन्होंने बताया कि उनके मोबाइल पर 22 जुलाई की रात वीडियो कॉल आया, जो उन्होंने नहीं उठाया। 23 जुलाई को अंजान नंबर से वीडियो कॉल आया। वीडियो कॉल में युवती बिना कपड़ों के थी। कुछ देर में उसने कॉल काट दी। फिर रावत के व्हाट्सएप पर फेसबुक प्रोफाइल की स्क्रीनशॉट का मैसेज आया। उसने फोटो को एडिट कर आपत्तिजनक बनाया था। युवती ने धमकी दी कि दो मिनट में सभी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करेगी। उसने युकां नेता को बदनाम करने की धमकी दी। इससे बचने के लिए 50 हजार रुपये की डिमांड की, लेकिन रावत ने उसे पैसा नहीं दिया। यूथ कांग्रेस नेता का कहना था कि इस घटना के पीछे राष्ट्रीय स्तर पर गहरी साजिश हो सकती है। एसपी सिटी ने मामले में जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें