फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस के बागी को पंडित जी का न्योता

Thu, 13 Oct 2016 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
विज्ञापन
नारायण दत्त तिवारी - फोटो : file photo
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव को देखते हुए पंडित नारायण दत्त तिवारी के जन्मदिन के कई राजनीतिक निहितार्थ निकाले जा रहे हैं।
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री पंडित नारायण दत्त तिवारी ने कांग्रेस के बागी एवं पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा को जन्मदिन में आने का न्योता दिया है। बहुगुणा की बहन और कांग्रेस से कैंट लखनऊ की विधायक रीता बहुगुणा जोशी को भी बुलाया गया है।

पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी का जन्मदिन 18 अक्टूबर को हल्द्वानी के रामलीला मैदान में ‘पर्वतश्री श्री नारायण दत्त तिवारी जन्मदिवस समारोह समिति’ की ओर से मनाया जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री तिवारी  समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पहले ही न्योता दे चुके हैं।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि सपा छोड़कर कांग्रेस में मतीन सिद्दीकी के जाने से वोटों का जो ध्रुवीकरण हुआ है उसमें और बढ़ोतरी हो सकती है। दूसरी ओर पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस से बागी हुए विजय बहुगुणा को आमंत्रित किया गया है।

बहुगुणा अगर समारोह में आते हैं तो नया सियासी समीकरण बनेगा। ये समीकरण कांग्रेस को कुछ हद तक परेशान जरूर करेगा। पूर्व सीएम तिवारी और उनकी पत्नी उज्जवला तिवारी ने विधायक रीता बहुगुणा जोशी को उनके 01ए माल एवेन्यू कैंट लखनऊ स्थित आवास पर जाकर निमंत्रण दिया।
विज्ञापन


विजय बहुगुणा का निमंत्रण भी बहन रीता को दिया गया। पूर्व सीएम तिवारी कांग्रेस-सपा की सवारी एक साथ कर रहे हैं। समाजवादी पार्टी से तिवारी की नजदीकी कांग्रेस को समय-समय पर बेचैन करती रहती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें