फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: निकाय चुनाव में विपक्ष को घेरने के लिए कांग्रेस का मुद्दों पर मंथन तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने तैयारी शुरू कर दी है। कांग्रेस की नजर भाजपा के अंतर्कलह पर टिकी है। निकाय चुनाव में कांग्रेस के क्या मुद्दे होंगे, इस पर स्थानीय नेताओं ने चर्चा शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि जाम, ट्रंचिंग ग्राउंड, लचर सफाई, बदहाल सड़कें आदि प्रमुख मुद्दे हो सकते हैं।
विज्ञापन

नैनीताल जिले में किन-किन मुद्दों पर चुनाव लड़ा जाएगा, इसके लिए कांग्रेस की कोर कमेटी ने कसरत तेज कर दी है। कोर कमेटी वार्ड में जाकर जनता, पार्टी पदाधिकारी और विधायकों से राय ले रही है। इसके बाद प्रत्येक निकाय से आए मुद्दों को पर्यवेक्षक के सामने रखा जाएगा। अंत में इन्हें घोषणा पत्र में शामिल किया जाएगा।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष राहुल छिम्वाल ने कहा कि मेयर के लिए संभावित दावेदारों से नाम मांगे जा रहे हैं। रविवार को लालकुआं में निकाय चुनाव के जिला पर्यवेक्षक गोविंद सिंह कुंजवाल के नेतृत्व में बैठक होगी। कहा कि हल्द्वानी नगर निगम के 20 वार्डों में रायशुमारी को लेकर बैठक जल्द की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें