कांग्रेस ने जिला पंचायत सदस्य के 27 सीटों में से केवल आठ सीट पर ही अपने प्रत्याशी उतारे हैं। 19 पर कांग्रेस के कहीं दो तो कहीं तीन-तीन प्रत्याशी मैदान में हैं। अपना प्रत्याशी उतारने के बजाए कांग्रेस असंतोष को थामने के लिए इन 19 जगहों से कांग्रेस ने हाथ खींच लिए है।जिला पंचायत सदस्य का चुनाव रोचक दौर में पहुंच रहा है। शुक्रवार को नामवापसी के बाद पूरी तस्वीर भी साफ हो गई है।
कांग्रेस ने इस बार जिला पंचायत सदस्य के कुल 27 पदों के सापेक्ष केवल आठ पर ही अपना उम्मीदवार पाई है। हालांकि शेष बचे 19 सीटों पर जब कांग्रेस ने उम्मीदवारों का चयन किया तो सामने आया कि यहां हर सीट पर दो से तीन दावेदार हैं। बैठकों में मंत्रणा हुई और आखिरकार सेफ रास्ता समर्थन या टिकट देने से बचना ही निकला। यदि एक को टिकट देते तो वहां से दो से तीन बागी तैयार हो जाते। ऐसे में कांग्रेस ने 19 सीटों से अपने हाथ पीछे खींच लिए है।
कांग्रेस ने आठ सीटों पर प्रत्याशी को समर्थन दिया है। शेष पर सहमति न बन पाने के कारण निर्णय लिया गया कि वहां कांग्रेस किसी को भी समर्थन नहीं दैगी। इन 19 सीटों पर चुनाव लड़ने वाले दो से तीव दावेदार हैं जो कांग्रसी ही है। जो जीतेगा वह भी पार्टी का होगा और अपना जो हारेगा वह भी पार्टी का ही होगा।
राहुल छिमवाल, जिलाध्यक्ष कांग्रेस