फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद कांग्रेसियों ने तोड़ी हरीश रावत सरकार: भट्ट

Tue, 19 Apr 2016 11:20 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
भाजपा नेता
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि हरीश रावत सरकार को उनके ही कर्म ले डूबे हैं। रावत सरकार की तानाशाही से प्रदेश की आम जनता ही नहीं उनके खुद के विधायक भी त्रस्त थे। भ्रष्टाचार और घोटालों से घुटन महसूस कर रहे उनके विधायकों ने विपक्ष के साथ खड़े होकर सरकार गिराई है।
विज्ञापन


प्रदेश की भोलीभाली जनता की सहानुभूति लूटने के लिए अब पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ‘लोकतंत्र बचाओ’ पदयात्रा का ढोंग कर जनता को गुमराह कर रहे हैं। भाजपा ‘भ्रष्टाचार हटाओ, उत्तराखंड बचाओ’ जन जागरण यात्रा से मुंहतोड़ जवाब देगी। वैसे भी कांग्रेस का असली चेहरा जनता के सामने आ चुका है।

सोमवार को जन जागरण यात्रा के हल्द्वानी पहुंचने पर रामलीला मैदान में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि सत्ता से बेदखल होने के बाद हरीश रावत बौखला गए हैं। वे जो मन में आए वह बोल रहे हैं। कांग्रेस में बगावत करने वाले नौ विधायकों के खातों में 20-20 करोड़ रुपये जमा करने का पूर्व सीएम का बयान हास्यास्पद है। अगर ऐसा है तो विधायकों के खातों की जांच कराई जाए, सच सामने आ जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आपदा, खनन, शराब, सरकारी भूमि हस्तांतरण घोटाला और संवासिनी प्रकरण में भाजपा सीबीआई जांच की मांग उठाते रही है। घोटालों में हरीश रावत और उनके नजदीकी लोग शामिल थे, इसलिए जांच नहीं हुई। भ्रष्टाचार और घोटालों की सरकार में रहते हुए घुटन महसूस करने वाले उनके ही नौ विधायकों ने सरकार गिरा दी। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में लगाया गया राष्ट्रपति शासन संवैधानिक है। 20 दिन में ही 100 करोड़ रुपये सरकारी खजाने में आ गए हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद भगत सिंह कोश्यारी ने हरीश रावत पर जमकर निशाने साधे। बोले, प्रदेश की जनता को हताश और निराशा से मुक्ति मिल गई। चुटकी लेते हुए कोश्यारी ने कहा कि हरीश रावत खुद को सिर कटा मुख्यमंत्री बोल रहे हैं। कोश्यारी ने कहा कि सिर कटे का मतलब राहु और केतु होता है। ऐसे में हर कोई राहु और केतु से मुक्ति ही चाहेगा। उन्होंने कहा कि हरीश रावत के मुंह से लोकतंत्र बचाने की बातें अच्छी नहीं लगती।

रावण के सीताहरण की तरह ही हरीश रावत ने भाजपा के विधायक भीमलाल का हरण करते ही लोकतंत्र की हत्या कर दी थी। इसके बाद सरकार बचाने के लिए विधायकों की खरीद फरोख्त के स्टिंग से पूरे देश के सामने उनका असली चेहरा उजागर हो गया। विधायक बंशीधर भगत, मेयर जोगेंद्र रौतेला, पूर्व मंत्री प्रकाश पंत, अनिल डब्बू, गजराज बिष्ट, हेमंत द्विवेदी, रेनू अधिकारी, प्रदीप बिष्ट, मजहर नईम नवाब और नवीन दुम्का समेत नेताओं ने भी भ्रष्टाचार मिटाने के साथ उत्तराखंड से कांग्रेस को भगाने का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें