फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस शासनकाल के मेगा प्रोजेक्ट अधर में : सुमित

Tue, 13 Jun 2023 02:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन
हल्द्वानी। विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि भाजपा सरकार धार्मिक उन्माद फैलाकर राजनीतिक रोटियां सेकने का काम कर रही है जबकि विकास कार्य पीछे छूट गए हैं। कांग्रेस सरकार में शुरू किए गए आईएसबीटी, स्पोर्ट्स स्टेडियम और अंतरराष्ट्रीय चिड़ियाघर जैसे मेगा प्रोजेक्ट अधर में लटक गए हैं। सबका साथ-सबका विकास का नारा पोस्टर और बैनर तक सीमित रह गया है।
विज्ञापन


सोमवार को नैनीताल रोड स्थित एक होटल में हुई प्रेस वार्ता में विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि उनकी मां इंदिरा हृदयेश ने हल्द्वानी में विकास के आयाम स्थापित करते हुए चहुंमुखी विकास का खाका तैयार किया था और कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की नींव रखी थी। मगर भाजपा सरकार ने उन महत्वाकांक्षी योजनाओं को लटकाने का काम किया है। उन्होंने नहर कवरिंग के कार्यों में भ्रष्टाचार और बिजली-पानी के मुद्दे भी उठाए। कहा कि विकास के मुद्दे पर धामी सरकार फेल साबित हुई है और जनआकांक्षाओं पर खरी नहीं उतरी है। आरोप लगाया कि राज्य सरकार विपक्ष के विधायकों के साथ भेदभाव कर रही है। इस दौरान हेमंत बगड़वाल, गोविंद सिंह बगड़वाल, एनवी गुणवंत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें