फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजभवन कर्मियों की समस्याओं को हल कराना प्राथमिकता : राज्यपाल

Tue, 13 Jun 2023 02:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
नैनीताल स्थित राजभवन में कार्यरत कर्मचारी और उनके परिजनों को संबोधित करते राज्यपाल गुरमीत सिंह।
विज्ञापन
नैनीताल। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने कहा कि राजभवन में कार्य करने वाले सभी अधिकारी और कर्मचारी एक परिवार के रूप में हैं। उन्होंने कहा कि परिवार के किसी भी सदस्य की समस्या उनकी अपनी समस्या है जिसका समाधान करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि वह अपने अपने कार्यों को ईमानदारी से करें।
विज्ञापन

राज्यपाल सोमवार को राजभवन परिसर में आयोजित परिवार मिलन कार्यक्रम के तहत राजभवन में कार्यरत कर्मचारियों और उनके परिजनों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कर्मचारी और उनके परिजनों से बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनीं। राज्यपाल ने समस्याओं को हल कराने व कर्मचारियों की ओर से दिए गए सुझावों पर अमल कराने का आश्वासन दिया।
उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से अपने कार्यों में उत्कृष्टता के साथ उत्तरदायित्वों के प्रति खरा उतरने का आह्वान किया। कहा कि इस वर्ष का गवर्नर्स गोल्फ टूर्नामेंट सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सहयोग से सफल हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर राज्यपाल की पत्नी गुरमीत कौर, परिसहाय अमित श्रीवास्तव, मेजर तरुण कुमार, प्रमोद चमोली, प्रोटोकॉल अधिकारी संतोष सकलानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें