केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को नैनीताल की सड़कों पर सेव वोट-सेव डेमोक्रेसी (वोट बचाओ, देश बचाओ) अभियान के तहत विरोध मार्च निकाला। सहयोगी इंडिया गठबंधन के साथ निकाले गए इस जुलूस में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और निर्वाचन व्यवस्था के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
यह मार्च मल्लीताल स्थित पंत प्रतिमा से सुबह करीब साढ़े 11 बजे शुरू होकर नगर के मुख्य बाजारों व मॉल रोड से होते हुए तल्लीताल स्थित गांधी प्रतिमा तक पहुंचा। गांधी प्रतिमा के सामने जनसभा आयोजित की गई, जहां नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जनसभा और प्रदर्शन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एडीएम विवेक राय को नेता प्रतिपक्ष आर्य के नेतृत्व में राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कांग्रेस ने भारत निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली और निर्वाचन प्रक्रिया पर उठ रहे सवालों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।
आम जनता के मताधिकार पर चोट करना लोकतंत्र की हत्या : यशपाल आर्य
नारे लिखीं तख्तियां लेकर चल रहे थे कार्यकर्ता
जुलूस में कांग्रेस और गठबंधन के कार्यकर्ता हाथों में लोकतंत्र विरोधी नीतियों के खिलाफ लिखे नारों की तख्तियां, बैनर और झंडे लेकर चल रहे थे। इस मौके पर नैनीताल पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल, भीमताल पालिकाध्यक्ष सीमा आर्या, जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल, पूर्व विधायक रणजीत रावत, सतीश नैनवाल, लाखन सिंह नेगी, नगर अध्यक्ष सचिन नेगी, गोपाल सिंह बिष्ट, कुंदन सिंह बिष्ट, संजय कुमार, अनुपम कबड़वाल, हिमांशु पांडे, हरीश पनेरू, हरिशंकर कंसल, जीशांत कुमार, यूथ कांग्रेस के नगर अध्यक्ष बंटू आर्य, पीके शर्मा, जया कर्नाटक, भावना भट्ट आदि शामिल रहे।
नगर में प्रभावित रहा यातायात
वोट चोरी के मुद्दे पर सरकार और निर्वाचन आयोग का पुतला फूंका
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर भाजपा सरकार व निर्वाचन आयोग का पुतला दहन किया। बृहस्पतिवार को ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संतोष पांडे के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान महिला कांग्रेस अध्यक्ष रंजीत कौर, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अवतार सिंह,रमेश पांडे,भोला दत्त भट्ट, स्वस्तिक,नदीम अहमद, सलमान वारसी आदि मौजूद रहे।