फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: सेंट पीटर सीनियर सेकेंडरी स्कूल हुई संगोष्ठी

Thu, 08 Oct 2026 11:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
किच्छा (वि)। सेंट पीटर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, किशनपुर (किच्छा) में हाईस्कूल और इंटर के विद्यार्थियों के लिए कॅरिअर मार्गदर्शन संगोष्ठी का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य फादर अलेक्सांडर मोंतेरो ने अतिथियों डॉ. परमेश्वरन सुब्रमणियन, डॉ. नीतू पीएस एवं प्रो. संजीव शर्मा को पौधा भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान बरेली डायसिस के शिक्षा सचिव फादर रॉयल एंथोनी व सिस्टर लूसिया भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन

संगोष्ठी में विद्यार्थियों को चिकित्सा क्षेत्र में एमबीबीएस, बीडीएस, आयुष, नर्सिंग एवं संबद्ध स्वास्थ्य विज्ञान, कॉमर्स में सीए, सीएस, सीएमए, बैंकिंग, वित्त एवं प्रबंधन, आर्ट्स में सिविल सेवा, पीसीएस, कानून, शिक्षण, पत्रकारिता एवं मनोविज्ञान जैसे विभिन्न कॅरिअर विकल्पों की जानकारी दी गई। साथ ही, खान अकादमी जैसे डिजिटल शिक्षण मंचों के माध्यम से तकनीक के प्रभावी उपयोग पर भी चर्चा की गई। विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें