फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाषा के विषय में भी होगा 20 अंकों का आंतरिक मूल्यांकन

Wed, 05 Oct 2016 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रामनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
हाईस्कूल में भाषा वाले विषयों में भी अब 80 अंकों की लिखित परीक्षा और 20 अंकों का आंतरिक मूल्यांकन होगा। मंगलवार को उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद के एनैक्सी हॉल में आयोजित कार्यशाला में इस पर निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


हाईस्कूल में भाषा विषयों में सीसीई के अंतर्गत आंतरिक मूल्यांकन को सम्मिलित करने पर कार्यशाला हुई, जिसमें प्रदेश भर से 26 विषयों के विशेषज्ञों के साथ मंथन किया गया। अभी तक दसवी में अंग्रेजी, संस्कृत, हिंदी, उर्दू, बंगाली और पंजाबी भाषा वाले विषय में सौ नंबर की लिखित परीक्षा होती थी।

सामाजिक विज्ञान, विज्ञान, गणित आदि विषयों में 80 अंकों की लिखित परीक्षा और 20 अंकों का आंतरिक मूल्यांकन होता था। अब भाषा वाले विषयों में भी यही व्यवस्था लागू कर दी गई है।
विज्ञापन


परिषद कार्यालय में अपर सचिव बीपी सिमल्टी की अध्यक्षता और शोध अधिकारी मनोज कुुुमार पाठक के संचालन में हुई चर्चा में कनिष्ठ सहायक उदय सिंह भंडारी ने पंजीकरण के विषय, शोध अधिकारी मनोज कुमार पाठक ने अंग्रेजी विषय, मनीष सुयाल ने हिंदी, अनिल कुमार सिंह ने संस्कृत विषय मे तो समस्त विषय विशेषज्ञ एवं परिषदीय अधिकारीयों ने नवीन अंकयोजना के कार्य के बारे में विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन


शोध अधिकारी मनोज कुमार पाठक ने बताया अक्तूबर मध्य में परिषद कार्यालय मे होने वाली बोर्ड बैठक मे इसे अमलीजामा पहनाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें