हिमालयन सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (एचआईआईटी) का 14वां वार्षिकोत्सव समारोह शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि पद्मश्री डा. रणजीत भार्गव ने कहा कि कंप्यूटर शिक्षा वर्तमान समय में सबसे बड़ी जरूरत है। वर्तमान में कंप्यूटर ज्ञान के बिना शिक्षा अधूरी है। सरकार ने भी इसकी उपयोगिता देखते हुए कई नौकरियों में इसे जरूरी कर दिया है। इससे पूर्व कई रंगारंग कार्यक्रम पेश किए गए।
संस्थान की निदेशक मंजू सनवाल ने मुख्य अतिथि का स्वागत कर वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि संस्थान में तीन माह से एक वर्ष तक के पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। समारोह में उत्तराखंड व्यापार मंडल के प्रांतीय उपाध्यक्ष गिरीश जोशी, रिटायर्ड ईई डीके सनवाल, संस्थान की सचिव कविता सनवाल, डा. मोहित सनवाल, जगदीश कपकोटी, दिव्या जोसी, किरन, रजनी, दीपा, सरिता, कृष्णा, पंकज ढैला, देवेंद्र बोरा, अजय बिष्ट, देवेंद्र बोरा, अतुल, सुनीता आर्या, दीपांशु, अमित आदि थे।