नैनीताल। तल्लीताल क्षेत्र के एक बुजुर्ग व्यक्ति ने उसकी घर के ऊपरी मंजिल में अवैध निर्माण करने की शिकायत की है। उन्होंने प्राधिकरण सचिव को शिकायती पत्र देते हुए कार्रवाई की मांग की है।
तल्लीताल वैल्व्यू निवासी विजय साह (70) ने शिकायती पत्र देते हुए कहा कि उनके घर के ऊपरी मंजिल में बना सेट दंपती ने खरीदा था। अब बिना उनकी सहमति के व्यक्ति की ओर से उनके बेड रूम व डाइनिंग हॉल के ऊपर शौचालय बनाया जा रहा है। उनके घर के सामने लोहे के गार्डर लगाकर बालकनी बना दी है जिससे उनके घर में दरारें आ रही हैं। आरोप है व्यक्ति की ओर से किया जा रहा कार्य अवैध है। उन्होंने अवैध निर्माण कार्य को रोकने की मांग की है। व्यक्ति की ओर से तल्लीताल थाने में भी शिकायत कर कार्रवाई की मांग की गई है। एसओ मनोज नयाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद