फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता स्कूल में वित्तीय अनियमितताओं की जांच के लिए कमेटी गठित, कई लोगों ने सोशल मीडिया पर लगाया था आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
लालकुआं (नैनीताल)। जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जड़ सेक्टर में वित्तीय अनियमितताओं की शिकायत पर जांच कमेटी गठित कर दी गई है। शिक्षा विभाग से वित्त शिक्षा अधिकारी और खंड शिक्षा अधिकारी को जांच अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन

पूर्व में जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जड़ सेक्टर कार रोड में प्रबंध कमेटी के चुनाव के लिए सदस्यता फॉर्म वितरण को लेकर काफी हंगामा हुआ था। सदस्यता वितरण में अनियमितताएं पाए जाने पर खंड शिक्षा अधिकारी ने सदस्यता फॉर्म वितरण प्रक्रिया पर रोक लगा दी थी। इस प्रकरण में कई लोगों ने सोशल मीडिया पर स्कूल में वित्तीय अनियमितता का आरोप लगाया था।
जिसके बाद मौजूदा प्रबंधक और प्रबंध कमेटी के कुछ सदस्यों ने शिक्षा विभाग से वर्ष 2010 से लेकर अब तक की समस्त प्रबंध कमेटियों के कार्यकाल, वित्तीय प्रपत्रों, बैंक पास बुक आदि की जांच के साथ ही कर्मचारियों की नियुक्ति की भी जांच करने की मांग की थी। इस पर मुख्य शिक्षा अधिकारी कमलेश कुमार गुप्ता ने मामले में दो सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें