फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुविवि: प्रशासनिक भवन की सुरक्षा को लेकर कमेटी गठित

Fri, 28 Apr 2017 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो नैनीताल। 
विज्ञापन
कुमाऊं ‌‌विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कुमाऊं विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तीन सदस्यीय कमेटी का गठन कर दिया गया है। सोमवार को हल्द्वानी के एक छात्र नेता द्वारा स्वयं, परीक्षा नियंत्रक और अन्य कर्मियों के ऊपर पेट्रोल डालकर जलाने के प्रयास की घटना के बाद कमेटी का गठन किया गया है।
विज्ञापन

 
विवि के कुलसचिव प्रो. डीसी पांडे ने बताया कि कुलपति प्रो. डीके नौड़ियाल के निर्देश पर प्रशासनिक भवन की सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद बनाने के मकसद से तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है।

कमेटी में डीएसबी परिसर के कला संकाय के संकायाध्यक्ष प्रो. भगवान सिंह बिष्ट, वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. अतुल जोशी व प्रो. हरीश चंद्र सिंह बिष्ट को शामिल किया गया है। पांडे के मुताबिक कमेटी को हर हाल में एक मई तक अपने सुझाव विवि प्रशासन को देने हैं।
विज्ञापन


कमेटी को एक मई तक अपने सुझाव विश्वविद्यालय प्रशासन को सौंपने हैं। बता दें कि सोमवार की घटना के बाद मंगलवार को विवि के कर्मचारियों ने सुरक्षा को लेकर कार्य बहिष्कार किया था। इस दौरान कुलपति ने कर्मचारी नेताओं को तीन दिन के भीतर कमेटी का गठन करने का लिखित आश्वासन दिया था। 

परीक्षा कार्यों के संचालन में चार प्राध्यापक मदद करेंगे

कुलसचिव प्रो. डीसी पांडे ने बताया कि परीक्षाओं के बाद समय पर परीक्षाफल घोषित हो इसे ध्यान में रखते हुए कुलपति प्रो. डीके नौड़ियाल के आदेश के बाद डीएसबी परिसर के चार प्राध्यापकों को परीक्षा कार्यों के संचालन में लगाया गया है।

इन प्राध्यापकों में प्रो. भगवान सिंह बिष्ट को समन्वयक जबकि प्रो. अतुल जोशी, प्रो. एचसीएस बिष्ट और डॉ. रितेश साह को सह संयोजक बनाया गया है। पांडे के मुताबिक चारों प्राध्यापक परीक्षा अनुभाग में तैनात मुख्य परीक्षा नियंत्रक प्रो. रजनीश पांडे और सहायक परीक्षा नियंत्रक डॉ. अशोक कुमार को परीक्षा कार्य में भी मदद करेंगे।
विज्ञापन


कहा कि सभी प्राध्यापकों को शिक्षण कार्य के साथ यह अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें