फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: आटे में घुन और कीड़े...दुकानदार बोला- चक्की खराब है, लेकिन नहीं माने दीपक रावत, कहा- जांच हो

Wed, 19 Nov 2025 02:41 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी

सार

हल्द्वानी निवासी महिला की ओर से खरीदे गए आटे में घुन और कीड़े मिलने की शिकायत पर मंडलायुक्त ने कार्रवाई की है। उन्होंने आटे के नमूने जांच के लिए खाद्य सुरक्षा अधिकारी को सौंपे हैं और दुकान के आसपास की सीसीटीवी फुटेज की जांच ने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
आटा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंडलायुक्त दीपक रावत ने हल्द्वानी निवासी सीमा खंडूजा की आटे में घुन व कीड़े निकलने की शिकायत पर दुकान से खरीदे गए आटे के सैंपल को जांच के लिए खाद्य सुरक्षा अधिकारी के सुपुर्द कर दिया है। उन्होंने खाद्य सुरक्षा अधिकारी को दुकान के आसपास की सीसीटीवी फुटेज जांचने और राशन की दुकान में जाकर सैंपल लेने के भी निर्देश दिए।

विज्ञापन


मंगलवार को जजी कोर्ट के समीप रहने वाली सीमा ने आयुक्त को बताया कि उन्होंने चार नवंबर को नैनीताल रोड में एसबीआई के समीप स्थित लालता प्रसाद-बसंत कुमार की राशन की दुकान से आटा खरीदा था। इस आटे की रोटियां खाने पर उनके और पति के पेट में दर्द होने लगा।

महिला के अनुसार 12 नवंबर को उन्होंने आटा छाना तो उसमें घुन और कीड़े निकले। इसके बाद उपभोक्ता फोरम में वाद दायर किया। महिला ने आयुक्त को आटे का सैंपल दिखाया। रावत ने विभागीय अधिकारियों को मामले में खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान दुकान स्वामी ने आयुक्त को बताया कि उनकी चक्की खराब है और वह दूसरी कंपनी का आटा बेच रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें