फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनसुनवाई: कुमाऊं कमिश्नर ने सुनी समस्याएं, आयुक्त ने महिला कर्मी के बैंक खाते में जमा कराया दो माह का वेतन

Wed, 23 Oct 2024 10:46 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी

सार

आयुक्त और मुख्यमंत्री के सचिव दीपक रावत ने मंगलवार को जनसुनवाई के दौरान एक महिला कर्मी को दो महीने का वेतन दिलवाया। इस दौरान आयुक्त ने कई लोगों की समस्याएं का भी निस्तारण कराया।
विज्ञापन
हल्द्वानी कैंप कार्यालय में लोगों की समस्या सुनते आयुक्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

 

हल्द्वानी में आयुक्त और मुख्यमंत्री के सचिव दीपक रावत ने मंगलवार को जनसुनवाई के दौरान एक महिला कर्मी को दो महीने का वेतन दिलवाया। इस दौरान आयुक्त ने कई लोगों की समस्याएं का भी निस्तारण कराया।

कैंप कार्यालय में हुई सुनवाई के दौरान भोटिया पड़ाव निवासी चंद्रा देवी ने आयुक्त को बताया कि वह नाइका के स्टोर में कार्य करती थी। कहा कि स्टोर मालिक ने उसके दो माह के वेतन भुगतान नहीं किया है। इस पर आयुक्त ने संबंधित स्टोर के प्रबंधक से महिला कर्मी के खाते में उसके दो माह का वेतन जमा करवाया।

विज्ञापन


पिथौरागढ़ निवासी अशोक चंद्र लोहनी ने शिकायत की कि हल्द्वानी निवासी गुरजिंदर ने उससे विदेश भेजने के नाम पर 1.80 लाख रुपये की ठगी की है। आयुक्त ने गुरजिंदर को तलब कर हफ्ते भर में धनराशि लौटाने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से इस तरह की घटनाओं में दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद, अतिक्रमण हटाने आदि की भी समस्याएं भी आयुक्त ने सुनीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें