फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूप सेंकने पहाड़ आइये, नैनीताल और आसपास दिन भर खिल रही है चटख धूप

विज्ञापन
नैनीताल में डीएसए स्टे डियम में बैठकर लोग धूप का आनंद लेते हुए। - फोटो : NAINITAL
विज्ञापन
नैनीताल। पिछले कुछ दिनों से तराई भाबर कोहरे के आगोश में है, वहीं दूसरी ओर नैनीताल और इसके आसपाप के क्षेत्रों में दिनभर चटख धूप खिली हुई है। ऐसे में यदि आप भी धूप का आनंद लेना चाहते हैं तो चल आइए पहाड़। कुमाऊंनी में कहें तो ‘घाम तापड़ पहाड़ ऐ जाओ’।
विज्ञापन

नैनीताल पहुंचे अधिकांश सैलानी सुबह दस बजे के बाद होटलों से बाहर निकलकर जमकर धूप का आनंद ले रहे हैं वहीं स्थानीय लोग भी रोजमर्रा के काम निपटाने के बाद छतों में बैठकर धूप सेंकते देखे जा सकते हैं। नैनीताल में ठंड का प्रकोप केवल सुबह और शाम ही है, जबकि रात में पाला पड़ने के कारण तापमान दिन की अपेक्षा काफी कम है। राजकीय इंटर कॉलेज के मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी प्रताप सिंह बिष्ट बताते हैं कि पिछले एक पखवाड़े से नैनीताल का मौसम बेहद सुहावना बना हुआ है। नैनीताल में दिन में सुर्ख धूप खिली होने के कारण औसत तापमान 12 से 15 डिग्री सेल्सियस और रात में सात से आठ डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा रहा है।
पिकनिक स्पॉट की रंगत निखरी
नैनीताल। दिनभर खिली सुनहरी धूप से झील की सुंदरता पर चार चांद लग रहे हैं वहीं नैनीताल में स्नोव्यू, बारापत्थर, टिफनटॉप, हिमालय दर्शन, केव गार्डन, चाइनापीक, हनुमानगढ़ी समेत भीमताल, नौकुचियाताल, सातताल, रामगढ़, मुक्तेश्वर और भवाली की रंगत भी निखरी हुई है।
विज्ञापन

नैनीताल आ रहे हैं तो गर्म कपड़े साथ लाएं
नैनीताल। यदि आप धूप सेंकने के मूड से परिवार समेत नैनीताल आने का प्लान बना रहे हैं तो अपने साथ गर्म कपड़े जरूर लाएं। ऐसा इसलिए क्योंकि यहां सुबह शाम अच्छी ठंड है। इसलिए स्वेटर, जैकेट, स्कार्फ, मफलर, टोपी आदि गर्म कपड़े अपने साथ जरूर रखें।
विज्ञापन

ये हैं धूप सेकने के फायदे
1- सर्दियों में धूप सेकने से इम्यून सिस्टम बेहतर होता हैै।
2- सूर्य की किरणों से विटामिन डी मिलता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है।
3- सर्दियों में सुबह धूप में बैठने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है।
4- सर्दियों में धूप सेकने से मधुमेह की समस्या से निजात मिलती है।
5- धूप में बैठने से तनाव दूर होता है और अच्छी नींद आती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें