नैनीताल के तल्लीताल डांठ पर जिला विकास प्राधिकरण की ओर से लगया गया आई लव नैनीताल का सैल्फी प्वाइं
- फोटो : NAINITAL
नैनीताल। गांधी चौक तल्लीताल में ‘आई लव नैनीताल’ के इलेक्ट्रॉनिक बोर्ड को प्रशासन ने कपड़े से ढक दिया है। पिछले वर्ष प्रशासन की ओर से ‘आई लव नैनीताल’ का बोर्ड लगाकर यहां सेल्फी प्वाइंट बनाया गया था, जो लोगों के लिए आकर्षक का केंद्र बन गया था। लोग यहां बिना मास्क के सेल्फी और फोटो ले रहे थे। इससे कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन हो रहा था। कोविड-19 महामारी को देखते हुए प्रशासन ने इस बोर्ड को ढक दिया है।