नैनीताल। द नैनीताल जिमखाना एंड डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित इंटर ऑफिशियल एंड कमर्शियल फुटबाल टूर्नामेंट-2026 के रोमांचक मुकाबले जारी हैं। मंगलवार को खेले गए दो मैचों में कंबाइंड एजुकेशन और हाईकोर्ट इलेवन की टीमों ने मैदान पर पूरी तरह दबदबा बनाते हुए शानदार जीत दर्ज की।
विज्ञापन
दिन के पहले एकतरफा मुकाबले में कंबाइंड एजुकेशन का प्रदर्शन बेहद आक्रामक रहा। टीम ने बेहतरीन तालमेल की बदौलत कुमाऊं मंडल विकास निगम को 5-0 के भारी अंतर से पराजित किया। वहीं, दूसरे मुकाबले में हाईकोर्ट इलेवन ने अपने मजबूत खेल और सटीक पासिंग के दम पर तल्लीताल व्यापार मंडल बी को संभलने का कोई मौका नहीं दिया और 5-0 से एकतरफा शिकस्त दी।