वन विभाग ने टूरिस्टों को जंगल में घूमने के अलावा रहने के लिए नया अंदाज देने के लिए टेंट कालोनी विकसित करने की योजना बनाई है। अभ्यारण्य में बनने वाली टेंट कालोनी में टूरिस्टोें के रहने के अलावा हर सुविधा जुटाई जाएगी। इसके अलावा सैलानियों के लिए अन्य सुविधा भी जुटाई जाने पर सहमति बनी है।
जंगल में लोग प्रकृति के करीब रहने के साथ रोमांच की भी चाहत होती है। नंधौर अभ्यारण्य के उप निदेशक प्रकाश आर्य कहते हैं कि इसी के मद्देनजर विभाग ने हल्द्वानी और बनबसा के पास टेंट कालोनी विकसित करने की योजना बनाई है। इसमें रेस्ट हाउस, होटल के से हटकर टेंट में लोग रहेंगे।
वही पर सामूहिक खाने की सुविधा होगी। यह खासकर उन लोगों को पसंद आयेगा, जो कि ग्रुप में घूमने को आते हैं। ऐसे में रेस्ट हाउस अगर बुक भी हे, तो ठहरने की कोई दिक्कत नहीं होगी।
इन टेंट कालोनी में सुविधा और सुरक्षा का व्यापक इंतजाम होगा। इस संबंध में कहां पर यह टेंट कालोनी बननी है, उन जगहों का निरीक्षण आदि कर लिया गया है।