यहां भी सर्राफा कारोबारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। रामनगर के सर्राफा कारोबारी और स्वर्णकार एसोसिएशन ने बैठक कर वित्त मंत्री को ज्ञापन भेजा। उन्होंने सर्राफा व्यवसायियों के हित में निर्णय लेने की मांग उठाई।
इस दौरान सर्राफा एसोसिएशन कुमाऊं के उपाध्यक्ष संजीव शरण, उमेश चंद्र गोयल, मदन मोहन गोनियाल, राजन अग्रवाल, अमित गोयल, पंकज सिंघल, मनीष वर्मा, प्रयाग नारायण, सचिन मित्तल, अंकित जिंदल, गोरव अग्रवाल, रामकृष्ण साह, वर्मा समेत कई मौजूद रहे।