नैनीताल में बृहस्पतिवार को ठंड से बचने के लिए आग का सहारा लेते लोग।
- फोटो : Amar ujala
सरोवर नगरी नैनीताल में बृहस्पतिवार को दिनभर आसमान में घने बादल छाए रहे। इतना ही नहीं ठंडी हवाओं का दौर भी जारी रहा। दूसरी ओर बृहस्पतिवार को तड़के हुई हल्की बारिश ने ठंड में औैर अधिक इजाफा कर दिया। मौसम में आए बदलाव की वजह से लोग आग का सहारा लेते देखे।
ठंड की वजह से पर्यटन से जुड़ी कारोबारी गतिविधियां भी अन्य दिनों की तुलना में ढीली ही रहीं। मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी प्रताप सिंह बिष्ट की मानें तो अधिकतम तापमान 16 और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।